सिरसा। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली।
इससे पहले मुख्यातिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक तथा स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है।..