डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज डीसीपी से मिले।
उन्होंने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के डीसीपी ऑफिस पहुंचकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर राहुल गांधी ने डीसीपी के कार्यालय के बाहर ही धरना शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस ने एहतियात के तौर पर बैरीकेडिंग कर कनॉट प्लेस से संसद मार्ग थाने की ओर जाने के वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।